
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा), बनेड़ा !अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम भडाणा ने प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई की अनुशंसा से एडवोकेट नरेन्द्र गुर्जर को उनके समाज हित मे किए गए कार्यो को देखते हुए जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है ।
गौरतलब है कि एडवोकेट नरेन्द्र गुर्जर लंबे समय से सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए है और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण अभियान से जुड़े हुए है ।








Users Today : 1