भींडर /उदयपुर ( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),23 मई। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) उदयपुर संभाग द्वारा शारीरिक शिक्षक ( टीएसपी एवं नॉन टीएसपी )सेवा नियम -2021 के नियम 32 के उप नियम 14 के प्रावधानातर्गत गठित विभाग के पदों की समिति द्वारा वरिष्ठ वर्ष 2025-26 की विभागीय डीपीसी के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चयन आदेश जारी कर दिए गए हैं। कार्यालय आदेश के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापन प्रदान किया जायेगा
जारी आदेश में बताया गया है कि दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार पदोन्नत विद्यालय मे नियुक्ति दी जाएगी वहीं जिन अभ्यर्थियों के प्रकरणों में दस्तावेज अथवा सेवा संबंधी विसंगतियां पाई गई हैं, उनके मामलों को फिलहाल लंबित रखा गया है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त निदेशक कार्यालय द्वारा जारी सूची में उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमंद डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ सलूंबर जिलों के अनेक शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति मे चयन का लाभ मिला है।
राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. भेरू सिंह राठौड़ प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार, संगठन मंत्री विजय मेनारिया उदयपुर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला,चित्तौड़ जिलाअध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, बांसवाड़ा जिलाअध्यक्ष विनोद पानेरी,डूंगरपुर जिलाअध्यक्ष मगन यादव, राजसमंद जिलाअध्यक्ष कमलेश शर्मा,सलूंबर जिलाअध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत हरिश्चंद्र जोशी राय सिंह देवड़ा आदि कई शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा निदेशक, शिक्षा सचिव व शिक्षा मंत्री जी को मेल कर मांग की द्वितीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद जहाँ रिक्त है उन सभी विद्यालय के पद खोले जाए जिससे सभी शारीरिक शिक्षक ज्वाइन कर सके क्योंकि पदोन्नति लेट होने से उन्हें आर्थिक लाभ तो कुछ मिल नहीं रहा है
संघ एवं अभ्यर्थियों ने लंबे समय से लंबित प्रक्रिया पूरी होने पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग का आभार जताया है। साथ ही लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियमित राहत देने की मांग की गई है।








Users Today : 1