Home » मावली » लदानी के टेरिया में रात दो बजे चोरों ने सरिये से सिर पर किया वार एवं चार तोला जेवर लेकर हुए फरार

लदानी के टेरिया में रात दो बजे चोरों ने सरिये से सिर पर किया वार एवं चार तोला जेवर लेकर हुए फरार

मावली, 23 मई 2026, शनिवार। फतहनगर थानान्तर्गत  लदानी गाँव के टेरिया में  शुक्रवार रात दो बजे अज्ञात  व्यक्तियों ने एक घर को बनाया निशाना।
करीब चार तौला सोने के जेवर लेकर भागने में हुए सफल चोर।
चोरों ने पूर्व नियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। गाँव के अन्य मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए गए।
टेरिया निवासी मांगी लाल डांगी पिता हेम राज अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे।
रात दो बजे तीन- चार चोर घर की दिवार कूदकर अंदर घूस गये।  दरवाजे को खोल कर एक चोर मांगी लाल के पास सरिया उठाकर तैयार खड़ा रहा। दूसरे चोर ने पास ही सो रही वृद्धा दाखि बाई के सोने के जेवर कान के टॉप्स एवं नथ झटके से खिंच कर तोड़ लिए।
उनके पास ही वृधा लोगरी बाई के सोने के जेवर नथ एवं मादलिया तोड़ लिए। नाक एवं कान में दर्द होने से
चिल्लाने लगी वृधा। चिल्लाने की आवाज सून मांगी लाल निंद से उठ बैठा ।
मांगी लाल के निंद से जागकर बैठने के कारण पास ही खड़े चोर ने लोहे के सरिये से मांगी लाल के सिर पर वार कर घायल कर दिया।
चोर जेवर लेकर फरार हो गये , फतहनगर थाने में समाचार करने पर पुलिस जाब्ता ने आकर मौका मुआवना किया ।
शनिवार दिन भर जैसे जैसे उक्त घटना के समाचार फैलते गए । ग्रामिणों ने घायलों की कुशलक्षेम पुछने का क्रम जारी रहा ।
घायल को फतहनगर चिकित्सा हेतु भेज कर सिर पर छे: टांके एवं दवा उपलब्ध कराकर प्राथमिक
चिकित्सा दी गई । उक्त जानकारी घायल मांगी लाल  ने दी ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?