
भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!महाराणा प्रताप के छोटे भाई महाराज शक्ति सिंह जी की 484वीं जयंती 27 मई को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल उदयपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी, समारोह को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है,आयोजन कमेटी द्वारा इस वर्ष सर्व समाज को आमंत्रित किया गया है,समारोह के मुख्य अतिथि श्री जी हुजूर एकलिंग दीवान महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ होंगे, अध्यक्षता महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ करेंगी,विशिष्ट अतिथि राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, इतिहासकार चंद्रशेखर शर्मा, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीर रस के कवि सिद्धार्थ देवल, सोशल मीडिया पर अपनी प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध गोविंद मालवीय होंगे,
राष्ट्रीय कवि सिद्धार्थ देवल महाराज शक्ति सिंह जी पर ओजस्वी कविता का काव्य पाठ करेंगे,
समारोह में मेवाड़ के प्रमुख सोलह उमरावों को भी आमंत्रित किया गया है,
महाराज शक्ति सिंहजी महाराणा उदय सिंह जी के पुत्र व महाराणा प्रताप के छोटे भाई थे, महाराज शक्ति सिंह जी का मेवाड़ के इतिहास में अतुलनीय योगदान है, 1567-68 में अकबर के चित्तौड़ पर आक्रमण करने की सुचना सर्वप्रथम महाराज शक्ति सिंह ने दी थी जिसके परिणामस्वरूप मेवाड़ राजपरिवार सुरक्षित रह सका, हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का पीछा कर रहे खुरासान-मुल्तान दो मुग़ल सैनिकों को मारकर महाराज शक्ति सिंह ने प्रताप की रक्षा की व स्वयं का घोड़ा देकर महाराणा प्रताप को सकुशल युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने में भी मदद की।








Users Today : 2