मावली, 22 मई 2026, शुक्रवार। मावली उपखण्ड स्तर पर पेंशनर समाज सौंपेंगे ज्ञापन।
आरजीएचएस सुविधाओं को नियमित रखने की उपखण्ड स्तर के सभी विभागों के पेंशनर उप शाखा मावली कार्यालय में एकत्रित होकर मांग प्रस्तुत करेंगे।
मावली पेंशनर समाज उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली ने सभी विभागों के पेंशनर समाज से सोमवार प्रातःकाल 10 बजे मावली पेंशनर समाज कार्यालय से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक उपस्थित रहने की अपील की।
सरकार द्वारा अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मास्टोर्स से नि:शुल्क सुविधाओं को बिना किसी व्यवधान के नियमित रखने का उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
साथ ही अन्य आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जायेगा।








Users Today : 2