Home » मावली » बड़ियार गाँव में गृह-गृह गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन: आहुतियों से गुंजायमान हुआ वातावरण

बड़ियार गाँव में गृह-गृह गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन: आहुतियों से गुंजायमान हुआ वातावरण

मावली, 21 मई 2026 !उदयपुर जिले की मावली तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़ियार गाँव में आज ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ अभियान के तहत श्रद्धा और उल्लास के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की सुख, समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।

अभियान के क्रम में आज भगवान गुर्जर, भीमराज गुर्जर, गणेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, कैलाश गुर्जर, किशन गुर्जर और सुरेश जाट के परिजनों ने मुख्य यजमान के रूप में देव-पूजन कर यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। मंत्रोच्चार के बीच दी गई आहुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

यज्ञ को पूर्ण विधि-विधान और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न कराने में अनुभवी यज्ञाचार्यों की टोली का विशेष योगदान रहा। टोली में शामिल: यज्ञाचार्य जसवंत सिंह, नरेन्द्र पालीवाल, श्याम सुंदर शर्मा, देवीलाल गुर्जर, अजय सनाढ्य और घनश्याम साधक। सभी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गायत्री मंत्र के महत्व और यज्ञीय जीवन शैली के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के संगठन की ओर से तहसील संयोजक खुमा गुर्जर और जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी का भी विशेष रूप से सहयोग रहा। उन्होंने बड़ियार गाँव में चल रहे इस अभियान की सराहना की और समाज के हर घर तक यज्ञीय परंपरा को पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?