Home » मावली » प्रशिक्षण का दौर समाप्त, अब 16 मई से जनगणना का प्रथम चरण शुरू

प्रशिक्षण का  दौर समाप्त, अब 16 मई  से जनगणना का प्रथम चरण शुरू

मावली ! जनगणना 2027 के तहत मावली में चार्ज अधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में तीसरे चरण में दो बैच को प्रशिक्षण दिया गया!
प्रशिक्षण के तीनों चरण समाप्ति के साथ ही 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर के जनगणना का प्रथम चरण शुरू करेंगे! प्रथम चरण में  मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना होगी!
जनगणना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, जनगणना के उद्देश्य, प्रगणक  और पर्यवेक्षक के   कर्तव्य, विधिक प्रावधान जनगणना की संकल्पना की समझ, एच एल ओ एप्प में पूछे जाने वाले प्रश्नों को सिद्धांत और परिभाषाओं के साथ विस्तृत तरीके से समझाया गया, नजरी नक्शा, स्वगणना, अप के उपयोग डेटा सुरक्षा के जानकारी प्रदान की गई
  तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली को समझा गया! सेवा प्रतिज्ञा के साथ प्रशिक्षण समाप्त हुआ
पहला बैच पंचायत समिति सभागार में दूसरे बैच को पीएम श्री मावली के द्वितीय परिसर में प्रशिक्षण दिया गया!

पहले बैच के फिल्ड ट्रेनर  जगदीश चंद्र पालीवाल और संजय गहलोत तथा दूसरे बैच के फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार समदानी व भान न सिंह राव थे! पहले बैच में व्यवस्था की जिम्मेदारी योगेश जैन व दूसरे बैच में व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रवीण  कुमार जैन के जिम्मे थी ! तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी रामलाल गुर्जर व दिनेश जोशी द्वारा संभाली गए!
प्रशिक्षण के तीसरे चरण का समापन दिनेश कुमार यादव चार्ज जनगणना अधिकारी व अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी  प्रवीण कुमार मीणा के आतिथ्य में संपन्न हुआ!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?