

उदयपुर ,(रामचंद्र सालवी ) 12 मई ! भीलवाड़ा निवासी गणपत जी सालवी के पुत्र चिराग सालवी के विवाह के शुभ अवसर पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की तस्वीर किताबें एवं राष्ट्र संत कबीर साहब की किताबें भेटकर सामाजिक एकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विवाह के दौरान किया ! भीलवाड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह में गणपत जी सालवी के पुत्र चिराग सालवी को उदयपुर सालवी समाज महासभा की टीम द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की तस्वीर एवं साहित्य सहित राष्ट्र संत कबीर साहब की पुस्तके भेटकर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर उदयपुर से अखिल भारतीय सालवी समाज सुत्रकार महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सालवी ने नव वर वधु को सम्मानित करते हुए बताया कि पूरे देश में सालवी समाज को एकता के सूत्र में एवं जागरूकता लाने हेतु बाबा साहब की तस्वीरे एवं किताबें करीब एक हजार (1000 ) घरों में विभिन्न कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर पहुंचने का लक्ष्य 2026 तक रखा गया है जिसे हम विभिन्न शादी समारोह, सेवानिवृत्ति, विभिन्न बैठकों के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं विशेष योग्यता रखने वाले समाज जनों को देखकर सम्मानित करेंगे भीलवाड़ा जाने वाली टीम में सीनियर सिटीजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री राधे श्याम सालवी,मांगीलाल जी भाटिया,बाबूलाल जी ईड़ीवाल, भगवती लाल जी राठौड़ राजसमंद, दिनेश जी सालवी,गोपाल जी सांचौरा,प्रकाश जी सांचौरा,महेंद्र सालवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया गया!







Users Today : 37