
उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)दिनांक 10 मई 2026! स्थानीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज बैंक समिति सेक्टर 14 उदयपुर के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर आज भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना में अपना योगदान देते हुए स्व गणना कार्य पूर्ण किया। समिति के 64 सदस्यों ने यहां स्थित अम्बे माताजी मंदिर पर यह कार्य किया। इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनीष जोशी व प्रधानाचार्य सुधीर जोशी व संतोष व्यास ने उपस्थित रहकर जनगणना का महत्व बताते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत व्यास व सचिव यतिन जोशी व कोषाध्यक्ष तुषार व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने आसपास के सभी साथियों को 15 मई तक अपने-अपने मकान की गणना करने के लिए आह्वान किया।इस अवसर पर नये साथी मनीष जोशी का भी अभिनंदन किया गया।








Users Today : 27