

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया)बांसडा। उदयपुर जिले के गांव केदारिया श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर और श्री लक्ष्मी नारायण भागवत भगवान मंदिर पर कलश स्थापना आयोजन के तहत सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य पोथी यात्रा के साथ हुआ। गांव की गलियां जय श्री केदारेश्वर महादेव, जय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान और हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठीं।
श्रीमद् भागवत महापुराण को अहमदाबाद निवासी भामाशाह के सुपुत्र कुनाल शर्मा ने सिर पर धारण किया। कुनाल शर्मा ने धर्मपत्नी के साथ पूरी यात्रा बिना जूते पैदल पूरी की। यह श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहा। पोथी शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान अलग-अलग बग्गियों में अनुज दास जी महाराज, महंत संध्या गिरी, गुजरात कॉटन कोऑपरेटिव फेडरेशन के पूर्व मुख्य प्रबंधक अहमदाबाद निवासी नर्मदा शंकर शर्मा धर्मपत्नी सहित विराजमान रहे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। मंगल गीत गाए। युवाओं और श्रद्धालुओं ने ध्वज,
ढोल-बैंड, धार्मिक नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा भी की गई।
पोथी शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मागों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ श्री श्री 1008 श्री अनुज दास जी महाराज ने कराया। कथा श्रवण के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति ने श्रोताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथा के प्रथम दिन वक्ताओं ने श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व और नाम की महिमा पर प्रकाश डाला। कहा, भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों की कथा है!








Users Today : 44