Home » मावली » मावली में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त

मावली में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त

मावली! जनगणना 2027 के तहत मावली में चार्ज अधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में पहले चरण में दो बैच को प्रशिक्षण दिया गया पहला बैच पंचायत समिति सभागार में दूसरे बैच को पीएम श्री मावली के द्वितीय परिसर में प्रशिक्षण दिया गया! प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, जनगणना भवन  जनगणना मकान संकल्पना की समझ, नजरी नक्शा, ऑनलाइन एप पर कैसे कार्य किया जाए विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया!
पहले बैच के फिल्टर जगदीश चंद्र पालीवाल और संजय गहलोत तथा दूसरे बैच के फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार समदानी व भान न सिंह राव थे! पहले बैच में व्यवस्था की जिम्मेदारी योगेश जैन व दूसरे बैच में व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रवीण  कुमार जैन के जिम्मे थी !
नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा द्वारा समय-समय पर   पर शिविर में सबंलन प्रदान किया गया
अंतिम दिवस सभी को प्रैक्टिकल करवाया गया तथा सभी को भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव की प्रतिज्ञा दिलाई गई!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?