

मावली, 27 अप्रैल, सोमवार। मावली तहसील क्षेत्र के गावों, ढाणियों, कस्बों से पहूँचे मोहिनी एकादशी सोमवार को सनातनी गौभक्त, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु ।
तय समय एवं स्थान के अनुसार मावली पुराना बस स्टैंड स्थित तैयार पाण्डाल में
भजन कीर्तन करते हुए एकत्रित हुए। ,गावों कस्बों, ढाणियों से महिलाओं द्वारा भी बड़ी संख्या में बड़े ही उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।
विभिन्न साधनों एवं घोड़ों पर झांकियां सजा कर रैली निकाली गई।
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गौ वंश संरक्षण करने, गौ हत्या बंद करने आदि से संबंधित नारे लगाते हुए रैली मुख्य बाजार से मुख्य चौराहे एवं न्याय मार्ग की तरफ चल रही थी।
सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।
हजारों की संख्या में सनातनी लोगों के हस्ताक्षर युक्त पोथियों को लाल कपड़ों में सिर पर घारण कर
गौ वंश नंदीमहाराज के मुख्य आथित्य व साधु संतों की उपस्थिति में मावली तहसील कार्यालय सौंपा ज्ञापन।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
सनातन धर्म के लिए मावली व्यापार मंडल द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर रैली झूलूस में पहूँच कर सहयोग प्रदान किया।








Users Today : 35