Home » मावली » युवराज सिंह बने मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष

युवराज सिंह बने मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष

मावली, 27 अप्रैल। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली के युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष युवराज सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के मावली के अध्यक्ष भोम सिंह चुंडावत ने महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत की अनुशंसा पर की। युवराज सिंह दौवड़ाई गांव के निवासी हैं और युवा समाजसेवी के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं। भोम सिंह चुंडावत ने बताया कि युवा अध्यक्ष की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन के कार्यों का निरंतर विस्तार होगा। युवा अध्यक्ष युवाओं को और मजबूती से महासभा के साथ जोड़ेगे और समाज उत्थान के कार्य और प्रभावी रूप से होंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?