Home » भीलवाड़ा » अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम

अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को जोड़ने वाली सम्पर्क सडक पर शंकर लाल ढीबरिया के कुए पर तथा प्रात 8:15 से 9:15 बजे के बीच, सुल्तानगढ़ में पहाड़ी पर स्थित देवनारायण  मंदिर के बाहर, कोडलाई में एस एच 39 ए रोड पर कुमावतो के कुएं पर, अमरपुरा में रेबारी की ढाणी में स्थित, पो की सफाई की गई। साप्ताहिक सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस दौरान बनेड़ा में मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, शांतिलाल धावा, सत्यनारायण वैष्णव, नंदकिशोर फौजी, सत्यनारायण खटीक, ओमप्रकाश खटीक, दिनेश कुमार रेगर, सोहनलाल बेरवा, कन्हैयालाल छिपा, अमर सिंह पंवार, सुभाष चंद्र तंबोली, शंकर लाल ढिबरिया, पंकज खोईवाल, श्यामलाल खोईवाल, उदय लाल बेरवा, बद्री लाल बेरवा;

सुल्तानगढ़ में:-  धनराज गुर्जर, लादू लाल गाडरी, ओमप्रकाश पारीक, बाबूलाल गाडरी, नारायण लाल गाडरी, रामचंद्र गाडरी, धर्मराज गुर्जर, अंकित गाडरी, मोहनलाल बेरवा, गुंजन गुर्जर, महेंद्र नायक, उदी बाई गाडरी, देवीलाल गाडरी, पूनम गाडरी, राजू लाल गुर्जर, सूरज गुर्जर, राधिका गुर्जर, जमनालाल नायक, दिनेश कुमार तेली, ने कार्य में सहयोग किया। आज 315 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?