Home » मावली » लदानी ग्राम सभा में लिए विकास के प्रस्ताव

लदानी ग्राम सभा में लिए विकास के प्रस्ताव

मावली, 20 अप्रैल 2026, सोमवार। लदानी ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा में महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही।
प्रत्येक उपस्थित संभागी ने अपने मोहल्ले, वार्ड, गाँव के विकास से संबंधित प्रस्ताव में समर्थन किया।
महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
विशेष रूप से महिला कर्मचारी होने, प्रशासक महिला होने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र के विकास, निर्माण आदि के प्रस्ताव पारित कराने की रूचि देखी गई।
पिने के पानी, सड़क, नाली निर्माण जैसे प्रस्ताव अधिक सामने आये।
ग्राम सभा में  लदानी पंचायत क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, महिलाओं, पुरूषों की उपस्थिति रही।
समाज सेवी डूंगर सिंह डूलावत, मुकेश पुरी गोस्वामी, चतुर्भुज गाडरी, शंकर लाल अहीर, दलीचंद अहीर, गोपाल लाल पालीवाल,चुन्नी लाल अहीर, माधव लाल गाडरी सहित  समस्त गाँवों के महिला व पुरूषों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?