
भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)।कस्बे से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का जत्था हर्ष और भावुक माहौल के बीच रविवार को रवाना हुआ। यात्रियों को परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर दुआओं के साथ विदाई दी। भीण्डर से इस बार
हज यात्रियों में शईद हुसैन, मुख्तार हुसैन, रईसा बानू अनीशा बानू एवं जन्नत बानू शामिल हैं। सभी यात्रियों को समाज जनों ने गर्मजोशी से शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं सुरक्षित हज की दुआ की।रवाना होने से पूर्व जुलूस निकाला गया
रवाना होने से पूर्व सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान परिजनों की आंखें नम हो गईं और हर कोई यात्रियों को अपने लिए भी दुआ करने की गुजारिशकी कीके अगले साल हमारा भी हज के लिए दुआ करें
यात्रियों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण और सौभाग्यपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि उन्हें अल्लाह के घर जाने का मौका मिला है। उन्होंने सभी से अपनी हज यात्रा की कामयाबी के लिए दुआ करने की अपील भी की।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।








Users Today : 2