
मावली ! राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार राजस्थान प्रभारी एवम चुनाव प्रभारी अशोक पाटीदार ने खेमपुर निवासी लहरी लाल जाट को उदयपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया !
जाट को लंबे समय से राजनीतिक अनुभव रहा है, वो कई वर्षो से भाजपा के संगठनो में कार्य कर रहे हैं, उनकी पत्नी रानी जाट भी राजनीति में सक्रिय हैं, वो पूर्व में खेमपुर की उपसरपंच के साथ ही मंडल की अध्यक्ष , महामंत्री आदि पदों पर रही है! इन सब में उनके पति लहरी लाल जाट का प्रमुख योगदान रहा है! जाट का आम कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ मानी जाती हैं ! जाट को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और आमजन खेमपुर वासियों में बहुत खुशी है!








Users Today : 9