


मावली ! भोपाल सागर,मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुचोली द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय अखिल मेवाड़ सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह श्रीमान पुष्कर लाल जी डांगी विधायक मावली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। संस्था सचिव रतन लाल पीपावास ने बताया कि प्रतिभा सम्मान में कक्षा 8वीं के 20, कक्षा 10वीं के 45,कक्षा 12वीं के 55 , नवनियुक्त कर्मचारी 22, सेवानिवृत्त 10 राज्य एवं नेशनल स्तर पर क्वालीफाई,नीट सेलेक्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रात 10.00 बजे बाबा रामदेव एवं भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत हुई । संस्था को सम्बोधित करते हुए विधायक महोदय ने शिक्षा का महत्व बताते हुए भीमराव अम्बेडकर को याद किया। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर सभ्य भारत का निर्माण करने का आव्हान किया। विधायक महोदय ने शिक्षा के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की ।इस समारोह में समाज के लगभग 1500 लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।








Users Today : 7