


फतहनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खण्ड-मावली के ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयन्ती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फतहनगर रोड़वेज बस स्टैण्ड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। साथ ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सामाजिक समरसता युक्त समाज की आवश्यकता बताते हुए सभी को सामाजिक सदभाव के साथ रहने का आव्हान किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चंद्रशेखर चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, खण्ड मावली अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना, उपसभाध्यक्ष प्रकाशपुरी गोस्वामी, उपशाखा संगठन मंत्री संजय गहलोत, विशेष आमंत्रित सदस्य रामरतन कोठारी, मीडिया प्रभारी शंकरलाल चावड़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीशसिंह राव, अनिल जीनगर, देवीलाल, संजय जीनगर, ओमप्रकाश किराड़, सूरजमल जीनगर आदि उपस्थित थे।








Users Today : 7