मावली ! मावली नगर पालिका वासियों ने उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंप विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया ज्ञापन में बताया गया की मावली नगर पालिका क्षेत्र में पानी की सप्लाई पहले हर चौथे दिन एक घंटा होती थी जिसको धीरे-धीरे घटाकर 40 मिनट से अब 20 मिनट कर दिया गया हैं जिससे मावली वासियों को पीने के पानी की विकेट समस्या उत्पन्न हो गई हैं साथ ही साथ पानी के टंकीयो में गंदगी होने से कीड़े पनप हैँ जिससे मावली में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका हैं औऱ मांग की गई की नगरपालिका क्षेत्र मावली में प्रतिदिन एक घंटा पानी की सप्लाई दी जाए औऱ बालिका स्कूल रोड पुलिस चौकी के पास मावली गांव के सामने से गुजरने वाली रोड पर बर्रियर का निर्माण किया जाए जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित ना हों क्योंकि उक्त रास्ते पर विकट मोड़ हैं जिससे कई बार हादसे हों चुके हैँ साथ ही साथ बताया की कुछ समाज कंठक अपनें वाहनो पर यातायात विभाग के नियमो के विपरीत बाजार से तेज आवाज़ करने वाले साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ते हैँ जिससे आमजन परेशान होते हैँ औऱ उक्त फाड़ साइलेंसर से कई बार दुर्घटना घटित हों चुकी हैं इस कारण सम्बंधित पुलिस थाना को आदेशित कर ऐसे वाहनों की जप्ती करने एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं तों उपखण्ड अधिकारी महोदय ने सम्बंधित अधिकारीयों को तुरंत मौके पर बुला जल्द से जल्द हर समस्या का समाधान करने का आदेश दिया ज्ञापन जयेश मारवाड़ी,धर्मेंद्र सिंह गुर्जर,गोपाल जाट, राकेश टेलर,नरेश सरगरा जगपाल सिंह बघावत,राजेश जाट, जयंतीलाल पालीवाल, विनय हरिजन, सचिन गुर्जर, खुबिलाल रेगर, राकेश चौधरी आदि कई ग्रामीण मौजूद थे!








Users Today : 17