मावली ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में दिनांक 6 अप्रैल 2026 सोमवार को निशुल्क वात व्याधि चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा
चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न वात रोगों जैसे कमर का दर्द, सायटिका घुटनों का दर्द,गर्दन का दर्द, स्लिप डिस्क, घुटनों की कार्टीलेज खत्म होना एवं गैप कम होना, हाथ पैरों में शून्यता सर्वांग शूल आदि विभिन्न वात रोगों की निशुल्क जांच कर उपचार एवं उचित परामर्श दिया जाएगा।
नोट- रोगी अपने रोग से संबंधित पुरानी पर्ची एवं रिपोर्ट हो तो साथ लावे ।शिविर का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली ने दी !








Users Today : 29