
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक प्रधान कार्यालय बनी पार्क जयपुर मे हुई बैठक मे समाज हितार्थ, युवाओं के मार्गदर्शन हेतु कई निर्णय लिए साथ ही महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने सुनील चौबीसा ‘अत्रिश ‘ की समाज सेवाओं को देखते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर से चौबीसा के जन्म दिन के अवसर पर प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्ति करते हुए संगठन विस्तार के निर्देश नियुक्ति पत्र भेजकर दिए।
चौबीसा ने फ़ोन पर मिश्रा जी का आभार जताते हुए
आश्वस्त किया और बताया कि सभी को जोड़ते हुए मजबूती से समाज एवं राष्ट्र प्रेम की भावना, और चिन्तन, मनन के साथ निर्णय लेते हुए ज्ञान विज्ञान
के साथ सभी को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किए जाने का प्रयास किया जायेगा।
ब्राह्मण सबका नेतृत्व करता है, ब्राह्मण सबके लिए है।
मेवाड़ क्षेत्र मे शीघ्र ही संगठन विस्तार कर एक सम्मेलन रखा जाएगा।








Users Today : 0