
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!भींडर पंचायत समिति के सात गांवों के 11स्वयं सहाय समुहों के अगुआ कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय दक्षता विकास प्रशिक्षण सहयोग संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्र पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वाणीयातलाई, आडापंथ, मालरवास, मेलभाटा, खणीयांखेत, पडवाल और बोरतलाई गांवों से 40 महिला,पुरुषों ने सक्रिय रुप से भागीदारी की।
आरंभ में संस्थापक हीरालाल शर्मा ने बचत समूह से व्यक्ति,परिवार और समाज को होने वाले सामुदायिक विकास की अवधारणा पर बात कर ग्राम स्वराज के लिए पहला कदम बताया
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता मनोहरसिंह राठौड़ ने उपस्थित सह भागीयों को परिवार की आर्थिक मजबूती के लिए बचत की महत्ता को विस्तार पूर्वक समझाया।
इसी क्रम में बचत समूह प्रबन्धन के आवश्यक घटकों पर चर्चा करते हुए संस्थान अध्यक्ष एवं पूर्व बैंक मैनेजर बद्री लाल चौबीसा ने आदर्श बचत समूह के गुणों की व्याख्या कर आपसी सहयोग के मूल सिद्धांत को समझाया।
इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता सुरेश कुमार रावत, अर्जुन लाल मीणा ने अपने अनुभव साझा किए। अंत में राजमल शर्मा ने आभार प्रकट किया ।








Users Today : 131