Home » मावली » कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर समाज बंधुओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर समाज बंधुओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मावली ! मावली के जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट बलवीर ठेकेदार के कार्यालय पर गुर्जर समाज के कर्मचारी ,अधिकारी व समाज बंधुओ ने एकत्रित होकर समाज के प्रेरणा पुंज व समाज हितार्थ कार्य करने वाले युगपुरुष स्वर्गीय श्री कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर एकत्रित होकर पुष्पांजलि सहित श्रद्धांजलि अर्पित की गई !इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य नागरिक व कर्मचारी गण मौजूद रहे !जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय बैंसला जी के विभिन्न सेवा कार्यों सहित समाज हित में किए गए जागरूकता आंदोलनों को याद करते हुए समाज को उनके पद चिन्हों पर चलने पर बल दिया गया ! इस दौरान मांगीलाल गुर्जर ,आबकारी थाना अधिकारी तेज सिंह गुर्जर ,असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम गुर्जर ,व्याख्याता कमलेश गुर्जर व सक्रिय समाज कार्यकर्ता के रूप में बुधराम गुर्जर खेतड़ी वाले, कैलाश गुर्जर, पप्पू जी वाजमिया ,अशोक जी सालोर,महावीर जी टोंक सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?