
भींडर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),29 मार्च ! स्थानीय नीमड़ी गाँव के चौबीसा समाज के पंचायती नोहरे में आयोजित बैठक में भींडर, कानोड़, नीमड़ी, हमेरपुरा, हीन्ता, बोहेड़ा, खेरोदा, पांसल, भुवाणा, मजावड़ा सहित समस्त चोग्रामी स्तरीय बैठक के वत्स वशिष्ठ गोत्रीय समाजजनों के साथ साथ नीमड़ी गांव के अन्य गोत्रीय स्वजनों की पावन उपस्थिति रही जिसमे सर्व सम्मति से समाज सुधार के निर्णय लिए गए। चोग्रामी स्तर पर सभी गाँवो में वर्षों से चली आ रही मिथक वत्स ,वात्स्, वशिष्ठ गोत्र में स्वगोत्र को छोड़कर विवाह संबंध करने हेतु सभी सदस्य उपस्थित हुए एवं निर्णय लेकर स्वगोत्र जैसे टिलावत से टिलावत,जोशी से जोशी,भट्ट से भट्ट,धर्मावत से धर्मावत एवं समस्त 17 गोत्र वाले स्वगोत्र को छोड़कर आपस मे विवाह कर सकेंगे।। उपरोक्त निर्णय में चोग्रामी स्तर के गाँव भींडर, कानोड़,नीमड़ी,हमेरपुरा,बोहेड़ा, खेरोदा,मजावड़ा,हीन्ता,पांसल,भुवाणा सहित समस्त चोग्रामी स्तरीय गाँव के सभी पंचों द्वारा सामूहिक रूप से ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया इस अवसर पर लगभग 400 से ज्यादा वरिष्ठजन,युवा ,बुजुर्ग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत मे बैठक स्थल भगवान नृसिंह जी, लक्ष्मी नारायण जी,मुरलीधर जी और भगवान परशुराम जी के जयकारों से गूँज उठा। सभी समाज जनों से इस निर्णय की सराहना की और हर कदम पर साथ देने का प्रण लिया।








Users Today : 0