Home » भींडर » हीता में एक शाम चामुंडा माता के नाम भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

हीता में एक शाम चामुंडा माता के नाम भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा )। निकटवर्ती हीता गांव में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव संपन्न हुआ नवरात्र पर चामुंडा माता मंदिर के नवीन परिसर में चामुंडा माता विकास समिति , चामुंडा नवयुवक मंडल हीता व ग्राम वासियों के संयुक्त  तत्वाध्यान में विशाल भजन संध्या हुई चामुंडा माता मंदिर समिति संगठन मंत्री अवंतीलाल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक जगदीश वैष्णव ने गणपति वंदना से किया व मंदिर समिति द्वारा चामुंडा माता के दीप प्रज्ज्वलित किया यह धार्मिक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम  श्रद्धा भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बना एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्ति मय कर दिया गायक जगदीश वैष्णव ने गुरु वंदना आरो सूनी सूनी लागे रे काया गुरु बिना …देवों में देवी मारी जगदंबा अरे रमती आवे चामुंडा म्हारी रमती आवे, सीताराम जय राम जय जय राम आदि भजनों की प्रस्तुतियों से शमां बांध दिया गायिका मधुबाला राव ने बेठी सिंह पर सवार म्हारी हीता वाली चामुंडा मां ..लागो बहुत बडो दरबार माता की महिमा अपरम्पार ,चामुंडा  लागे रे लाड़ली लाल गढेडा़ ,हीता मे ये मोटो मंदिर चामुंडा माता रो कई केणो ,भेरुजी भटका करें दिन में सो- सो बार रमतो रमतो आवे म्हारो चामुंडा माता मंदिर हीता आजो जी मांणे जाणो भेरुजी रा देवरे , सावरिया सेठ थारे भरयो रे भंडार, केसर गोटी यारी कंको पतरी , आर जे सत्ताइस वाली नगर उदयपुर वाली घाटा वाली रानी आदि भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे   पुष्कर मेवाड़ी द्वारा बजरंगबली ,माता रानी  माता की सवारी, भेरुजी सहित कई आकर्षण झांकियो से श्रद्धालुओ को मोहित कर लिया मंदिर विकास समिति सदस्य व ग्राम वासियों ने भजन गायक कलाकार जगदीश वैष्णव, मधुबाला राव पुष्कर मेवाड़ी व म्यूजिक कलाकारों को चामुंडा माता की तस्वीर व उपराना  ओडा़कर स्वागत सत्कार किया  कार्यक्रम में आसपास के गांवो सहित दूर दराज से  बड़ी  संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन रमेश वैष्णव ने किया !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?