
वल्लभनगर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!महात्मा गांधी विद्यालय खेरोदा में अर्थ आवर पर निकाली रैली और दिया वन, पर्यावरण एवं बिजली बचाने का संदेश दिया
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ एवं महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खेरोदा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अर्थ आवर के उपलक्ष्य में विविध आयोजन हुए । प्रातःकालीन सत्र में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इसमें विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया । विद्यार्थी वर्ग में संजना लखारा, प्रियंका जणवा,खुशी जणवा, तनीषा व्यास, विनीता सुथार विजेता रहे । शिक्षक वर्ग में रविन्द्र सिंह राणावत व प्रिया सोनी विजेता रहे ।विजेताओं को डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए । अन्य प्रतिभागियों को स्थानीय भामाशाह मदन लाल बोकड़िया की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिए गए । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने विद्यालय से गांव के मुख्य चौराहे तक रैली निकाली । रैली के दौरान बालकों ने नारे लगाते हुए जल संरक्षण व बिजली बचाने के लिए आव्हान किया ।
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के अरुण सोनी ने बताया कि अर्थ आवर पर्यावरण के लिए दुनिया के सबसे बड़े जमीनी आंदोलनों में से एक है, जो दुनिया भर के 190 देशों और क्षेत्रों में व्यक्तियों, समुदायों, व्यवसायों, संगठनों और सरकारों को हमारे ग्रह के लिए एकजुट होने के लिए एक साथ लाता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अर्थ आवर के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं ।
राज्य स्तरीय वन्यप्राणी मित्र पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणविद् दर्शन मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष अर्थ आवर 28 मार्च को सायं साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच आयोजित होगा । जिसकी थीम “साठ मिनट पृथ्वी के लिए” है,जिसके तहत विद्यार्थियों, आमजन एवं शिक्षकों से आव्हान किया गया कि एक घंटा बिजली बंद करके ऊर्जा संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे व जागरूकता बढ़ाएं।हम चाहते हैं कि हर कोई अपनी दिनचर्या और रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर हमारे ग्रह के लिए कुछ सकारात्मक कार्य करे। उप प्राचार्य सीपी आचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से निश्चय ही बालकों व आमजन में जागरूकता आती है । मुख्य अतिथि मदन लाल बोकड़िया ओर वरिष्ठ अध्यापक नवीन भट्ट व अतिथि नरेश गर्ग ने भी संबोधित करते हुए संरक्षण व जागरूकता के प्रयासों की प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में भामाशाह मदन लाल की ओर से बालकों को अल्पाहार की व्यवस्था की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य चंद्र प्रकाश आचार्य, मुख्य अतिथि मदन लाल बोकड़िया, अभिभावक नरेश गर्ग, विद्यालय के व्याख्याता मंजू व्यास, प्रिया रजक, रघुनाथ सिंह राठौड़, नवीन भट्ट,सुमन चौबीसा, राधाकिशन रैगर, वीरेंद्र नवल, हवी ओदीच्य, विजेंद्र सिंह,प्रकाश डांगी, अनीता सेन,ज्योति माहेश्वरी एवं अन्य मौजूद रहे ।








Users Today : 11