

उदयपुर / जोधपुर ! रामनवमी के इस पावन पर्व पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने समस्त देशवासियों एवं धर्मपरायण समाज बंधुओं को ‘महासभा’ की ओर से चैत्र शुक्ल पक्ष की पावन नवमी तिथि-श्री राम जन्मोत्सव की अनंत कोटि मंगलकामनाएं।
उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की प्रतिष्ठा और असुरत्व पर देवत्व की विजय का पर्व ‘रामनवमी’ हमारे लिए केवल एक तिथि नहीं, अपितु लोक-मंगल के संकल्प का उत्सव है। आइए, इस पुनीत अवसर पर हम रघुकुल शिरोमणि प्रभु श्री राम के जीवन-मूल्यों को आत्मसात कर एक न्यायपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
महासभा के प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने भी सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव की बधाई दी ! यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नरेन्द्र त्रिपाठी (मावली), उदयपुर ने दी !








Users Today : 7