

वल्लभनगर , (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!एक श्याम हीता चामुंडा मां के नाम 27 को सभी तैयारियां पूर्ण हीता कस्बे में स्थित चामुंडा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर शुक्रवार 27 मार्च को एक शाम मां चामुंडा के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा ,चामुंडा माता मंदिर विकास समिति संगठन मंत्री अवंतीलाल चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर को विद्युत रोशनी से सजाया गया है मंदिर मंडल द्वारा वरणी, बड़गांव, लालपुरा, केदारिया ,सुंदरपुरा, भीम का खेड़ा, बासड़ा,डोडियो का खेड़ा सहित कई गांवो में पत्रक व आमंत्रण पत्र बांटे गए मंदिर में घट स्थापना 19 मार्च की सुबह शुभ मुहूर्त में 4: 15 बजे की गई भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार मधुबाला राव और जगदीश वैष्णव प्रस्तुतिया देगे साथ ही झांकियां पुष्कर मेवाड़ी द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, एंकर रमेश वैष्णव होंगे ,भजन संध्या और नवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिर मंडल द्वारा सभी तैयारीया पूर्ण कर ली गई है !








Users Today : 0