
राजस्थान के सबसे बड़े वन्य जीव पुरस्कार का प्रदेश की राजधानी जयपुर में हुआ आयोजन
उदयपुर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया और प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए जाने वाले राजस्थान के सबसे बड़े राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण के छठे संस्करण का आयोजन सोमवार को जयपुर पैलेस रोड स्थित होटल आईटीसी राजपूताना में हुआ । राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रभा खेतान फाउंडेशन की अपरा कुछल, वी ककड़ , प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) पीके उपाध्याय, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के सी ए अरुण प्रसाद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डायरेक्टर वाइल्डलाइफ एंड हैबिटैट यश सेठिया, प्रदेश समन्वयक राजस्थान अरुण सोनी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् हर्षवर्धन सिंह, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त वनाधिकारी राहुल भटनागर, राजस्थान वाइल्डलाइफ बोर्ड के सदस्य एवं पर्यावरणविद् राजपाल सिंह जैसी पर्यावरण संरक्षण की दिग्गज हस्तियां मौजूद रही ।
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के स्टेट कॉर्डिनेटर अरुण सोनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो श्रेणियों में ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं । पहली श्रेणी में वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों और समुदाय के सदस्यों एवं दूसरी श्रेणी मछली पुरस्कार उल्लेखनीय है कि मछली पुरस्कार रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन मछली टी 16 की स्मृति में राज्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों को उक्त पुरस्कार दिया जाता रहा है। राज्य भर से आए आवेदनों में से विजेताओं का चयन किया गया । पहली बार उदयपुर को दोनों ही श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त होने का गौरव मिला । वन विभाग उदयपुर उत्तर डिवीजन के रामसर साइट मेनार के पर्यावरणविद दर्शन मेनारिया को वन्यप्राणी मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसके तहत प्रशस्ति पत्र के साथ ही पचास हजार रूपए पारितोषिक स्वरूप प्रदान किए गए । मछली पुरस्कार वन विभाग उदयपुर वन्यजीव मंडल उड़नदस्ता के 5 सदस्यों की टीम लीडर रेंज ऑफिसर सीताराम मीणा,अजीत सिंह राणावत,जितेंद्र सिंह,द्वारका प्रसाद शर्मा और अशोक नारायण जोशी को प्रशस्ति पत्र और कुल एक लाख पचास हजार रुपये में से प्रत्येक को तीस हजार की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान की गई । कार्यक्रम के दौरान रणथंभोर टाइगर रिजर्व के राम लाल गुर्जर,कोटा से अनीता कुमारी, जालौर से पिरा राम,बूंदी से सरोज कुंवर, हनुमानगढ़ से अनिल विश्नोई को भी पुरस्कृत किया गया ।







Users Today : 4