Home » उदयपुर जिला » राजस्थान आदिवासी संघ के तत्वाधान में महासभा का आयोजन हुआ

राजस्थान आदिवासी संघ के तत्वाधान में महासभा का आयोजन हुआ

उदयपुर ,22 मार्च ! करनाउआ पंचायत मैदान में राजस्थान आदिवासी संघ के तत्वाधान में महासभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम कि अध्यक्षता खेरवाड़ा  आदिवासी संघ के अध्यक्ष श्री  लक्ष्मण लाल डामोर ने की मुख्य अतिथि भूपत सिंह भगोरा रहे विशिष्ट अतिथि  सुख लाल अहारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, कुलदीप डामोर प्रदेश सचिव थे कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले  माला पहनकर स्वागत किया गया, महासभा में राजस्थान आदिवासी संघ के  प्रदेश उपाध्यक्ष  सुखलाल जी  अहारी  ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा हमारे समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों एवं अंधविश्वासों  जड़ से खत्म करने एवं आदिवासी परिवारों को विकास की धारा में जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे साथ उन्होंने कहा कि गोत्र से गोत्र विवाह हमारे समाज में स्वीकार नहीं होंगे राजस्थान आदिवासी संघ के अध्यक्ष भूपत सिंह भगोरा ने कहां की राजस्थान आदिवासी संघ के 28 सूत्री मांगों को धरातल पर लागू करने के लिए हमारे समाज के जनप्रतिनिधि  मुखीगण सरपंच  मेट कोतवाल रिटायर कर्मचारी गण एवं आदिवासियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी को  समाज सुधार नियमों को धरातल पर लागू करने का प्रयास करना चाहिए खेरवाड़ा तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर ने नियमों की जानकारी देते हुए बताएं कि रकम 30 तोला चांदी व सोनी काटा तय  शादियों में पारंपरिक वाद्य यंत्र  हरिणी बाजा, बैंड  बाजा, एवं  मादल का उपयोग किया जाएगा   साफ़ा पर्थापूर्ण रूप से प्रतिबं रहेगा।  शादी ब्याह एवं मौत मरण सार्वजनिक स्थानों पर दारू बीड़ी सिगरेट पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा ।महासभा को जिला अध्यक्ष धनराज अहारी ,ऋषभदेव  ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल अहारी ,ऋषभदेव ब्लॉक सचिव दिनेश अहारी ,परबिला सरपंच बदामी लाल डामोर ,अमरचंद बंजारिया , तेजाराम मुखी बंजारिया, भंवरलाल डामोर  ,विनोद खांडी ओवरी एवं चंदूलाल डामोर बंजारिया  ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर प्रदीप भणात ,बाबूलाल डामोर (दरा फला), बाबूलाल मनोत, हेमंत मीना, बाबूलाल डामोर मुखी (उपला फला), महेंद्र डामोर उप सरपंच , करनाउवा महेश जी (बडला) वार्ड पंच अशोक डामोर लक्ष्मी लाल जी भगवान लाल जी लक्ष्मण लाल   मुखी बंजरिया एवं एवं आसपास गांव के आदिवासी  परिवार के कई ग्रामीण  उपस्थित  थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?