

उदयपुर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! उदयपुर जिले की कुराबड़ पंचायत समिति के बंबोरा गांव स्थित प्रयत्न समिति कार्यालय में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में उदयपुर एवं सलूम्बर जिलों की विभिन्न पंचायत समितियों – कुराबड़, भींडर, गिर्वा, वल्लभनगर, लसाड़िया, मावली, सलूम्बर एवं सेमारी से लगभग 110 स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संवाद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उड़ीसा स्थित वसुंधरा संस्थान, भुवनेश्वर के तुषार भाई ने देश में वनों की सुरक्षा हेतु बने कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
संस्थान सचिव मोहन डांगी ने संगठनों की संरचना एवं पिछले 37 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कृषि, पशुपालन एवं वन प्रबंधन के साथ-साथ सामुदायिक (सामलात) संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को रेखांकित किया।
एफ.ई.एस. भीलवाड़ा के कार्यक्रम समन्वयक नारायण सिंह ने राज्य में संस्थान द्वारा किए जा रहे वानिकी एवं चारागाह विकास कार्यों को मानवीय मूल्यों से जोड़ते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
मायदा से आए बुजुर्ग केशा जी ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिवर्ष कम से कम 10 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। संस्था समन्वयक शंकर शर्मा ने जल प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान समन्वयक मांगीलाल गुर्जर ने वनाधिकार से संबंधित अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
सेवा मंदिर उदयपुर के पूर्व सचिव शैलेंद्र तिवारी ने ग्रामीणों से वन प्रबंध एवं संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में भुवनेश्वर से आए तुषार भाई व संस्था कार्यकर्ताओं ने वट वृक्ष का पौधारोपण किया। तथा सलूम्बर से रामजी, केशुजी; झल्लारा से भेरू लाल, गमानी बाई; भींडर से कालू डांगी, प्रेमलाल मीणा, किशन अहीर, कुराबड़ से भंवरलाल लोहार, मुन्ना देवी; लसाड़िया से मिट्ठूलाल, नानालाल; सेमारी से बद्रीलाल, पूंजालाल, तथा गिर्वा से मुन्ना देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था अध्यक्ष शशि प्रभा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभा शंकर शर्मा द्वारा किया गया।







Users Today : 1