Home » मावली » मावली पेंशनर चुनाव 22 मार्च को होंगे

मावली पेंशनर चुनाव 22 मार्च को होंगे

मावली ! राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा मावली के चुनाव 22 मार्च रविवार को प्रातः 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन के सभा भवन में आयोजित है।
उदयपुर जिला शाखा के चुनाव अधिकारी प्रकाश कटारिया एवम कन्हैया लाल पारीक होंगे।
निर्वाचन में उप शाखा अध्यक्ष का चुनाव होगा। पूर्ण कार्यकारिणी का गठन नए अध्यक्ष सभी वरिष्ठ सहयोगियों की सलाह से गठित करेंगे /
इस अवसर पर पेंशनर्स की समस्याओं ,नए आंदोलन की रूप रेखा ,प्रांतीय एवम जिला कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श होगा।
चुनाव में उपशाखा के सभी सदस्य भाग लेकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।यह जानकारी अध्यक्ष नाथू दास वैरागी एवम संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी ने  पत्रकारों को दी है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?