Home » मावली » उदयपुर में रेलवे कर्मचारियो का मानसिक जागरूक सेमिनार सम्पन

उदयपुर में रेलवे कर्मचारियो का मानसिक जागरूक सेमिनार सम्पन

मावली ! उदयपुर पर रेलवे कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।
सेमिनार के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि वे दैनिक जीवन में किन-किन उपायों को अपनाकर अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के आकलन हेतु RQMS-9 प्रश्नावली भी भरवाई गई, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का प्रारंभिक मूल्यांकन किया जा सके।
इस सेमिनार का संचालन दीनू कुमार रैसवाल (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) एवं डॉ. अंशुमान शर्मा स्वास्थ्य इकाई प्रभारी मावली जं. द्वारा किया गया तथा यह कार्यक्रम डॉ. इमरान खान एवं डॉ. महेश मीणा सर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार टेलर, मोहन लाल जाट ASI RPF , अजय कुमार टैक्निशियन सिग्नल विभाग एवं अन्य रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?