
उदयपुर, 18 मार्च ! मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान की और से 22 मार्च को “मेवाड़ नारी गौरव सम्मान” 2026 का आयोजन सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बाप्पा रावल सभागार मैं होगा ! इस समारोह में मेवाड़ की 101 महिलाओ को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए “मेवाड़ नारी गौरव” से सम्मानित किया जायेगा ! मेवाड़ विकास मंच की अध्यक्षा डॉ राजश्री गाँधी ने बताया की प्रगतिशील राष्ट्रीय के विकास में आजादी के पूर्व से लेकर अब तक महिलाओ का योगदान स्थान रखता है ! वर्त्तमान परिवेश मैं महिलाये ग्रहणी से लेकर शिक्षा, व्यवसाय,पत्रकारिता,खेल कूद एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभा कर अर्थव्यस्था को एक नया स्वरुप दे रही है ! कार्यक्रम प्रातः 11 बजे शुरू होगा जिसमे शहर की प्रतिष्ठित महिलाओ की उपस्थिति रहेगी !








Users Today : 2