Home » भींडर » अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद में उदयपुर संभाग बैडमिंटन महिला टीम बनी राज्य विजेता

अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद में उदयपुर संभाग बैडमिंटन महिला टीम बनी राज्य विजेता

संभागीय आयुक्त ने दी महिला टीम को बधाई

उदयपुर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)10 मार्च। गत दिनों उदयपुर में कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा आयोजित 12 वीं राजस्थान अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल में उदयपुर संभाग की महिला टीम ने कप्तान डॉ मीनल शर्मा के नेतृत्व में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बीकानेर डिवीज़न को 2-1 से हरा कर राज्य विजेता का खिताब अपने नाम किया । टीम में अन्य खिलाड़ियों में हेमलता कुमावत,नंदिनी स्वामी,जमीला लोदी के उत्कृष्ट खेल द्वारा उदयपुर टीम ने सेमी फाइनल में अजमेर संभाग को 2-0 से हरा फाइनल में प्रवेश किया था। टीम मैनेजर सुरेन्द्र सिंह रावत तथा टीम को राज्य विजेता ट्रॉफी जीतने पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा बधाई दी गई

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?