
राजसमंद। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के पर्व के दौरान युवक तरुण खटीक की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन राजसमंद इकाई सहिय खटिक समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर राजसमंद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष भेरूलाल चावला, राजनगर खटीक समाज अध्यक्ष प्यार चंद खींची, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम एवं युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट ईश्वर पहाड़िया के नेतृत्व में जिलेभर से समाज के गणमान्य जन जूटे।
ज्ञापन सौंपते समय किशन पहाड़िया, विनोद खींची, सम्पत खींची, पुखराज, सूरज, शंकर, हीरालाल (सरदारगढ़), अनिल खटीक, राजकुमार, गोरिलाल सहित खटिक समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।








Users Today : 5