
मॉब लिंचिंग का केस चले फास्ट ट्रेक कोर्ट
निम्बाहेड़ा। जय भवानी एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (खटीक समाज) निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ (राज.) के बैनर तले निम्बाहेड़ा (राज) खटीक समाज ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की मॉब लिंचिंग कर की गई हत्या की फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर त्वरित न्याय दिलाने की मुख्य मांग की गई।
दिल्ली में घटित तरुण खटीक की निर्मम हत्या की घटना से समाज के विभिन्न वर्गों में अत्यंत आक्रोश एवं पीड़ा व्याप्त है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर ओ प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा की भावना को भी जन्म देती है। सभी नागरिक (खटीक समाज) निम्बाहेड़ा की तरफ से इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए माननीय राष्ट्रपति से निवेदन किया कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही इस जघन्य अपराध में संलिप्त दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
ज्ञापन में निम्बाहेड़ा के उदयराम पहाड़िया, शांतिलाल जी दायमा, ओमप्रकाश पहाड़िया, राकेश पहाड़िया, दिनेश पहाड़िया, नंदलाल निमावत, भारत पहाड़िया, मदन निमावत, हिम्मत पहाड़िया, बलवंत पहाड़िया, प्रदीप पहाड़िया, राहुल सामरिया, राजू पहाड़िया विवेक निमावत, आशीष खिंची, भेरूलाल पहाड़िया, भूराजी चीकारड़ा, कैलाश बोरीवाल लसड़वाँन, भेरूलाल रानीखेड़ा, देवीलाल खींची मिन्नाणा , बालूराम ढाणी , शोभागमल मांगरोल, विमल सामरिया केली आदि खटीक समाज के लोग उपस्थित रहे थे।








Users Today : 5