Home » मावली » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

मावली ! मावली ग्रामीण विकास संस्थान मावली के संस्थान कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू रेगर ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, महिला हिंसा रोकने, महिलाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कहीं। संस्था प्रधान सिराज मोहम्मद ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न जिलों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी उक्त केंद्र पर व्यतीत महिलाओं को किस प्रकार सहायता दी जा सकती हैं और कानूनी सहायता किस प्रकार दी जाती हैं उसके बारे में जानकारी दी। संस्थान द्वारा कोरो फेलो शिप प्राप्त करने वाली संजना कुंवर ने लापता दीदी मूवी के माध्यम से महिलाओं के साथ घटने वाली हिंसा का मुकाबला किस प्रकार किया जाए उसके बारे में बताया महिलाओं को संविधान के प्रति दिए गए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने की बात बताई। कविता कुमावत ने किसी भी प्रकार की हिंसा का मुकाबला करने और मानसिक परेशानी से बाहर आने की बात समझाइए। इस मौके पर संस्थान कार्यालय पर वरुणा कुवर चौहान, लक्ष्मी पुरोहित काली, शमा बानो, आंचल महेश्वरी सहित कई महिलाएं सम्मिलित हुई।संस्था की सचिव अनीशा बेगम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह सिराज मोहम्मद अध्यक्ष ग्रामीण विकास संस्थान मावली ने दी !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?