Home » मावली » मावली राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में बी एम डी जांच हेतु उमड़ी भीड़

मावली राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में बी एम डी जांच हेतु उमड़ी भीड़

लोगों का आयुर्वेद के प्रति बढ़ता रुझान  बी एम डी जांच हेतु उमड़ी भीड़

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में  तीसरे दिन आज बी एम डी जांच हेतु लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर   में आज 107 रोगियों की बी एम डी जांच की गई रोगियों की जांच कर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया गया। शिविर का प्रारम्भ सेवानिवृत वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वैद्य रामेश्वर लाल जणवा ,प्रांत संरक्षक गौ रक्षा विभाग एवं डॉ सी पी सिंह ने भगवान धन्वंतरि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण एवं पूजन कर शिविर की शुरुआत की। चिकित्सालय प्रभारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने अतिथियों का तिलक ,उपरना  ,पहना कर स्वागत किया।साथ ही वर्तमान में चिकित्सालय मावली में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया ।शिविर में विभिन्न प्रकार की वात व्याधियों यथा संधि शूल कटी शूल गृध्रसी स्कंध शूल शीर्ष शूल पाद कंटक पृष्ठ शूल एवं अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगियों का उपचार किया गया ।डॉ पंकज तंवर ने ओस्टियो पैथ  अग्नि कर्म एवं पंच कर्म चिकित्सा द्वारा रोगियों का उपचार किया। साथ ही आयुर्वेद की  विशिष्ठ विधा लीच थैरेपी द्वारा भी रोगियों को लाभान्वित किया ।डॉ टीना वर्मा ने गर्भवती एवं प्रसूता महिलाएं को ओस्टियोपोरोसिस से बचने के उपाय बताए। विभिन्न प्रकार की वात व्याधियों में योग द्वारा ठीक करने के उपाय योग प्रशिक्षक किशन लाल डांगी एवं योग प्रशिक्षिका बविता महात्मा ने  बताए। ।झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड के श्री सचिन शर्मा एवं सूरज दुबे  ने लगभग 107 से अधिक  लोगों की बी एम डी जांच की। डाबर इंडिया के योगेश लालवानी का भी शिविर में सहयोग प्राप्त हुआ।चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जीवन शैली एवं खान पान में आए बदलाव  के कारण आमजन समय से पूर्व ओस्टियोपोरोसिस के शिकार हो रहे है।वर्तमान समय में  सुविधाजनक आराम दायक जीवन शैली शारीरिक व्यायाम का अभाव मिनरल वाटर एवं स्टीरॉयड का अत्यधिक उपयोग  ओस्टियोपोरोसिस का बहुत बड़ा कारण है। फास्ट फूड से दूरी  मोटे अनाज का सेवन नियमित व्यायाम  द्वारा इससे बचा जा सकता है। ओस्टियो पोरोसिस के कारण हड्डियों एवं संधियों में नियमित पीड़ा रहती है। हड्डियों में भंगुरता बढ़ जाती है। तीन दिवसीय शिविर में 250  से अधिक रोगी लाभान्वित हुए शिविर में नर्स आशा कुमारी मीणा, नर्स कल्पना कुमारी मीणा ,नर्स सुमन गर्ग ,नर्स रुचिका जैन ,कंपाउंडर मनोज कुमार ,कंपाउंडर महेंद्र रैगर ,कंपाउंडर किशोर सिंह ,कंपाउंडर किशन लाल डांगी ,कनिष्ठा अहरी ,बबीता महात्मा ,भँवर सिंह चौहान ,सहायिका सुशीला बाई ने अपनी सेवाएं दी।  यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?