
कुमावत समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले कल होगा
उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!क्षत्रिय कुमावत समाज युवा शक्ती(तानावटी चौकी) द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अनावरण भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत सहित युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप खेल गांव में किया।
युवा शक्ति अध्यक्ष सूर्य प्रकाश घोड़ेला ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15000रुपए ट्रॉफी और उपविजेता को 11000/- और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में चित्तौड़, राजसमंद और उदयपुर जिले की चारभुजा क्रिकेट क्लब गिलुंड, रामपुरा रॉयल्स, फ्रेंड्स क्लब, इलेवन स्टार खोड़ीप, हीरोज क्लब बाड़ी, जय मेवाड़, चामुण्डा क्लब, उदयपुर किंग्स सुरजपोल, राजसमंद रॉयल्स सनवाड़ राजसमंद , श्री नाथ क्लब चिकसी चित्तौड़ , जे बी एन क्रिकेट क्लब बड़ारडा, कुमावत समाज पांच खेड़ा देवाली, सज्जनपुरा रॉयल्स, बनास चौकी, रेलमंगरा, जय मां चामुण्डा बड़गांव भींडर, महाकाली क्लब कानोड़ की टीमों ने भाग लिया ।
आज हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कुमावत समाज पांच खेड़ा देवाली की टीम ने चिकसी चित्तौड़ को, जय मेवाड़ क्लब ने उदयपुर किंग्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कल सवेरे 9.00 बजे से सेमी फाइनल और फाइनल के घमासान होंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत, आलोक संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत, फूल चन्द टांक, राजेन्द्र तुनीवाल, गिरधारी कुमावत रॉयल, रतन जी धनेरिया बेटुंबी विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान करेंगे।








Users Today : 1