Home » भींडर » हींता में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

हींता में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! हींता(भींडर उदयपुर)सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हींता एवं कानोड़ शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कृषक भाइयों एवं बैंक ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, उदयपुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नंद किशोर देवन्दा, वसूली विभाग, जोधपुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शर्मा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी।
इस कृषि आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हींता एवं कानोड़ शाखा द्वारा कुल 1.16 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हड़मानाराम परिहार (हींता), शाखा प्रबंधक हेमन्त मीणा (कानोड़), सहायक प्रबंधक भीरमराम, ए.एफ.ओ. दीप सिंह राजपुरोहित तथा सहायक प्रबन्धक नितिन कोटवाड़ ,पवन मेनारिया सहित बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?