
वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुरा ( मजावड़ा ) में आज आईडीबीआई बैंक कि मोडी शाखा के द्वारा तीन कंप्यूटर सेट भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया । जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से समस्त बैंक के स्टाफ का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। प्रधानाध्यापक सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि गांव के विजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने प्रेरक की भूमिका निभाई । विद्यालय में खराब पड़े कंप्यूटर के कारण कार्यालय कार्य एवं कंप्यूटर कक्ष में आ रही परेशानियों के बारे में जब उनको विद्यालय प्रबंधन द्वारा अवगत कराया गया तो विजेंद्र सिंह ने आईडीबीआई मोडी शाखा के शाखा प्रबंधक हरीश पालीवाल से विद्यालय में एक कंप्यूटर देने का अनुरोध किया, जिस पर हरीश पालीवाल व बैंक स्टाफ ने नियमानुसार प्रस्ताव लेकर तीन कंप्यूटर स्वीकृत किए ताकि विद्यालय का कार्य एवं बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सके । आज शनिवार को बैंक अधिकारी कंप्यूटर लेकर विद्यालय पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन को सुपुर्द किए । इस अवसर पर आयोजित स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक मोडी शाखा के प्रबंधक हरीश पालीवाल ने कहा कि भविष्य में वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता को ऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन व गांव के प्रमुख समाजसेवी विजेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने की। विशिष्ट अतिथि बैंक कर्मी विकाश कुमार मीणा पुष्पेंद्र सिंह सारंगदेवोत,मजावड़ा सरपंच नानूराम गाडरी, पीईईओ मजावड़ा गुंजन शर्मा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया,
विद्यालय के भामाशाह प्रेम सिंह सारंगदेवोत,नारायण सिंह सारंगदेवोत, दीनदयाल सिंह सारंगदेवोत थे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का तिलक लगा ऊपरना धारण करवा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं विद्यालय की स्काउट गाइड प्रभारी ईश्वरी रेगर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आगंतुक सभी मेहमानों को स्काउट गाइड बालक बालिकाओं द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का निर्देशन किया। रैगर ने बताया कि गत दिनों और दोसा जिले में आयोजित कब बुलबुल शिविर में लक्ष्मणपुरा की पांच बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। हिंदुस्तान स्काउट के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता ने बताया कि विद्यालय में स्काउट एंड गाइड की सक्रिय रूप से गतिविधियां संचालित होने पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत की ओर से पुरस्कार स्वरूप 10 स्काउट यूनिफॉर्म निशुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई । इस अवसर पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य एवं बाल विवाह रोक नाटक की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर अध्यापक शंकर लाल जाट,निर्मला चंदेल,लहरीलाल मेघवाल,अनीता पुनिया,सलमा शेख मौजूद थे।








Users Today : 12