

भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!जिला चिकित्सालय भींडर में नवनियुक्त चिकित्सको का चिकित्साकर्मियों द्वारा स्वागत किया गया,उल्लेखनीय है कि विधायक उदयलाल डाँगी की पहल से जिला चिकित्सालय में बीसीएमओ सहित 5 नए चिकित्सको के साथ साथ एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति हुई है,जिला चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ रानू शर्मा ,आँख रोग विशेषज्ञ, डॉ तनुजा खराड़ी रेडियोलोजी (सोनोग्राफी विशेषज्ञ) के साथ साथ डॉ राजेश मीणा फोरेंसिक मेडिसिन का स्टाफ साथीयो द्वारा तिलक ,उपरना, मोठड़ा पहना कर स्वागत किया गया साथ ही बीसीएमओ के रूप में चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन कुमार और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ बहादुर सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है,बच्चो के डॉ मुकेश शर्मा ने अभी तक कार्यग्रहण नही किया है,एक साथ 5 डॉक्टर और एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के आने से भींडर वासियो में हर्ष की लहर है,सभी शहरवासियों ने विधायक का इन नियुक्ति पर आभार जताया।








Users Today : 12