Home » मावली » थामला में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ

थामला में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ

मावली ! धर्मनगरी थामला की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम थामला मंडल के सभी गाँवों की ओर से शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई जो थामला में हनुमान मंदिर पर एकत्र होकर सभा स्थल पहुँची। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गयी। शोभा यात्रा में समाज द्वारा “हिंदू-हिंदू भाई-भाई दूसरी जाती कहाँ से आई, जात पात की करो विदाई हिंदू- हिंदू भाई- भाई” के नारों के साथ सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम में विभिन्न महापुरुषों की झाकियां भी शामिल रही । मुख्य वक्ता श्रीमान पृथ्वीसिंह जी भोजपुरा , अमित दास जी महाराज,माधव दास जी महाराज, नारायण सिंह जी महाराज, निकिता सिंह राणावत की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गयी। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया । मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह जी द्वारा समरसता, कुटुंब प्रबोधन एवं हिन्दू एकता का आह्वान किया । तत् पश्चात महाप्रसादी में सामूहिक भोज ” एक संगत एक पंगत ” का भाव का संदेश दिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?