
धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने मेनार, रुंडेड़ा सहित आसपास के गांवों में दिया निमंत्रण
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!.क्षेत्र के मुख्य शिवधाम राणेरा महादेव नांदोली खुर्द में आज सोमवार से सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ होगा। इस पावन कथा का वाचन माँ नर्मदा तट धामनोद (मध्यप्रदेश) से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री वासुदेवकृष्ण महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन रोहिड़ा गांव निवासी मोहनलाल, राधेश्याम, लक्ष्मीलाल एवं शिवशंकर जोशी तथा उनके परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिनके सहयोग से यह कथा व महाप्रसादी संपन्न होगी। कथा आयोजन को लेकर रविवार को रोहिड़ा गांव के ग्रामवासी मेनार ठाकुरजी मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा मेनार सहित समस्त ग्रामवासियों को कथा में पधारने का निमंत्रण दिया, जिसे ग्रामीणों ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके साथ ही रुंडेड़ा, वाना, खेरोदा, बाठरड़ा खुर्द, इंटाली, चायला का खेड़ा, बांसड़ा, नीलोद, चौरवड़ी, चौकड़ी सहित आसपास के कई गांवों में भी आमंत्रण दिया गया। सम्पतलाल मेरावत, कन्हैयालाल ठाकरोत एवं मोहनलाल मेरावत ने बताया कि सोमवार को वेदी स्थापना एवं कलश यात्रा के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। तत्पश्चात
3 फरवरी : शिव महापुराण में शिवलिंग परिचय, शिव महिमा, भस्म एवं रुद्राक्ष महिमा
4 फरवरी : नारद मोह, सृष्टि वर्णन, धनपति कुबेर कथा
5 फरवरी : सती चरित्र, माता पार्वती जन्म एवं शिव विवाह कथा
6 फरवरी : कार्तिकेय एवं गणेश जन्म, तारकासुर वध एवं मोक्ष कथा
7 फरवरी : शिव विवाह महोत्सव कथा
8 फरवरी : द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, शिव पंचाक्षर मंत्र महिमा, हवन-पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन होगा। कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर कमलाशंकर मेरावत, भेरूलाल दियावत, प्रेमशंकर रामावत, राजकुमार मेनारिया, दुर्गाशंकर रूपावत, रमेशचंद्र सांगावत, मोहनलाल, सम्पत मेरावत, दुर्गाशंकर रुपज्योत, भेरूलाल ठाकरोत, कन्हैयालाल ठाकरोत, किशन रणछोड़, राजकुमार कलावत, सुरेशचंद्र मेनारिया सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।








Users Today : 12