
परीक्षा की शुचिता,छात्रों के प्रति संवेदनशीलता व परीक्षा के नियमों की जानकारी समेत तनाव प्रबंधन पर चर्चा
उदयपुर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),2फरवरी । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 की आमुखीकरण कार्यशाला आज 2 फरवरी सोमवार को प्रातः10 बजे पैसिफिक विश्वविद्यालय देबारी (उदयपुर) में आयोजित की गई। कार्यशाला हेतु नियुक्त समस्त केंद्राध्यक्ष एवं पेपर कोऑर्डिनेटर ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक व प्रधानाध्यापक रेजीडेंसी स्कूल डॉ मुकेश पारख ने आमुखीकरण में बोर्ड परीक्षा के नियम व क्रियाकलापों से सभी को अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय डॉ लोकेश भारती ने परीक्षा की शुचिता,नियमों की जानकारी,छात्रों के प्रति संवेदनशीलता व परीक्षा के नियम समेत तनाव प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। अति.जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल सिंह शेखावत ,
मुरलीधर चौबीसा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सारगर्भित बनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनिल दशोरा ने किया एवं धन्यवाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल द्वारा किया गया । उक्त जानकारी प्रत्यूष जैन एवंम चिराग आमेटा ने दी।








Users Today : 14