


मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली स्थित पीएम श्री विद्यालय प्रांगण में मावली मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ
सम्मेलन से पूर्व मावली मंडल के सभी 10 गांव के युवा एवं मातृशक्ति ने अपने-अपने स्थान से विराट कलश यात्रा प्रारंभ करते हुए भव्य शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से प्रारंभ होकर मावली के मुख्य चौराहे पर त्रिवेणी संगम होकर सभा स्थल पर पहुंची
इस दौरान प्रत्येक मार्ग में हजारों की संख्या में सनातनी बंधु ढोल, नगाड़ा, थाली, मादल, डीजे एवं झांकियां के साथ नाचते गाते भगवा पताका लहराते हुए संगम स्थल पर पहुंचे
मुख्य चौराहे से धर्म सभा स्थल तक पुष्प वर्षा के साथ हिंदू-हिंदू भाई-भाई, दूसरी जाति कहां से आई! जात- पात की करो विदाई, हिंदू- हिंदू भाई-भाई के नारों के साथ सभा स्थल पर पहुंचे
सभा स्थल पर अखंड भारत श्री राम जन्म स्थान का भव्य मंदिर दृश्य शताब्दी महापुरुषों एवं उनके विचारों से पंडाल को सजाया गया जहां पोडियम पर संत रविदास जी के 650 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में माघ पूर्णिमा विक्रम संवत 2082 से लेकर 2013 तक सामाजिक समरसता गतिविधि द्वारा मनाया जाने का संकल्प अंकित किया गया
मंच पर मुख्य वक्ता सतीश जी आचार्य क्षेत्रिय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, अमित दास जी महाराज बद्री का आश्रम उत्तराखंड, शिवानंद जी बाबा राम दरबार सुखाड़िया नगर नाथद्वारा, भेरू महाराज नवानिया आश्रम, संजय गिरी जी पंचदश नाम जूना अखाड़ा उज्जैन, किन्नर अखाड़ा से पूजा भुवासा एवं उनकी शिष्याओं की उपस्थिति में भारत माता पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया
आयोजन समिति द्वारा उपरना पहना कर सभी संतों का बहुमान किया गया
मुख्य वक्ता सतीश जी द्वारा समाज को स्वदेशी भाषा-भुषा, आहार- विहार एवं नागरिक शिष्टाचार पर विचार रखते हुए स्वदेशी अपनाने का आहवान किया
शिवानंद जी महाराज द्वारा कुटुंब प्रबोधन समझाते हुए संयुक्त परिवार के भावों पर बल दिया
संजय गिरी जी द्वारा हिंदू समाज को आने वाले खतरों से आगाह करते हुए जेब में गांधी हो या ना हो दिलों में आंधी होनी चाहिए का मंत्र दिया
अंत में किन्नर अखाड़ा से पधारे प्रियंका बुआ जी ने हिंदू समाज को एक जाजम पर एकत्र देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने किन्नर अखाड़े को जो सम्मान दिया उसके लिए समाज को धन्यवाद दिया
भेरू महाराज नवानिया ने आशीष वचन स्वरूप हिंदू समाज को एकत्र रहने और संगठन से जुड़ने का आहवान किया
तत्पश्चात महाप्रसाद में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित भोज में बिना किसी भेद के एक पंगत में बैठकर एक साथ महाप्रसाद ग्रहण किया इस सामूहिक भोज से पूर्व अमित दास जी महाराज द्वारा भोजन मंत्र से भोजन प्रारंभ करवाया!








Users Today : 35