
भाजपा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट टीम की नई सूची जारी
उदयपुर/ जयपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट टीम की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा राजस्थान की ‘प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट’ की नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें शक्करखावड़ा निवासी भाजपा नेता मेहराज सिंह चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इससे पहले चौधरी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मेहराज सिंह चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ
साथ चुनौती भी है। चौधरी ने बताया कि वे माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
चौधरी ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में संगठन को मजबूत करने के लिए भी कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर प्रदेश में भाजपा की स्थिति को और सुदृढ़ करने का प्रयास जारी रहेगा।







Users Today : 21