Home » भींडर » क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया

क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया

विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, विभिन्न विद्यालयों में भामाशाहों का सम्मान

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),बांसडा । उपखण्ड क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य उपखण्ड स्तरीय समारोह छपरामन मैदान स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वल्लभनगर में आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रातः 8.15 बजे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में न्यायाधीश प्रेम गढ़वाल, उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी किरणपाल, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार छिपा तथा बार सभागार में बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, महासचिव भूपेन्द्र मेनारिया एवं उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र मेनारिया द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
      इसके पश्चात महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वल्लभनगर में उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन की शुरुआत हुई। विधायक उदयलाल डांगी, अधिशासी अभियंता नगरपालिका वल्लभनगर सुनील चौहान, उपखण्ड अधिकारी किरणपाल एवं प्रधानाचार्य अशोक कुंवर ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी किरणपाल ने समारोह में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यालय परिवार द्वारा विधायक वल्लभनगर उदयलाल डांगी, भंवरलाल भट्ट, भाजपा वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, एसडीएम किरण पाल, डिप्टी राजेंद्र सिंह जैन, थानाधिकारी दिनेश पाटीदार, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार छिपा, पूर्व बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
       समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 64 व्यक्तियों को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, पुरुषोत्तम रूपावत, मांगीलाल मेरावत, बद्रीलाल मेघावत, संजय मेघवाल, प्रकाश रावत, प्रेमसिंह सारंगदेवोत, श्रीमती भगवती चौबीसा, जगदीश सालवी, अजीज मोहम्मद, सुरेश बोला, अधिवक्ता कन्हैयालाल डांगी, सुरेशचन्द्र मेनारिया, रामलाल बारबर, सीमा डांगी, कैलाश कुमार विजयवर्गीय एवं कोमल पालीवाल सहित अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों का प्रभावी मंचन किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
         उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए। राउमावि मेनार में प्रधानाचार्य मनोज कुमार दाधीच, बामनिया में संस्था प्रधान विजयलाल मेनारिया, रुंडेड़ा में प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल मेघवाल, नवानिया में पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, मावली डांगीयान में प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनिता, बाठरड़ा खुर्द में मनोज शर्मा, खरसान में प्रधानाचार्य संजना तिवारी, राउमावि अमरपुरा में महेशचन्द्र जोशी,  इंटाली में संस्था प्रधान मनोज कुमार समदानी, ग्राम सहकारी समिति तारावट में अध्यक्ष मांगीलाल डांगी, सरपंच शांता डांगी द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोड़ी में 77वां गणतंत्र दिवस पीईईओ श्रीमती आशा व्यास की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत प्रशासक भरूलाल कीर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। परेड की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया गया एवं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर भामाशाह रामचन्द्र सुथार द्वारा विद्यालय को लगभग 20 हजार रुपये का पोर्टेबल माइक सेट भेंट किया गया। वहीं सेवानिवृत्त होने वाली अध्यापिका श्रीमती निर्मला कोठारी ने विद्यालय में ऑटोमेटिक बेल लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भेरूलाल पाराशर, दुर्गा शंकर दवे, भरतलाल राघावत, भंवरलाल जाट, फतहलाल सालवी, हीरालाल माली, समाजसेवी श्रीमती निर्मला जोशी, उपप्राचार्य श्रीमती ज्योति आर्य, मनीष व्यास, विनोद कुमार मेघवाल, शिवानी देसाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गुणवंत सिंह भाटी ने किया। यह जानकारी विद्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बंशीलाल मेनारिया ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?